टीकमगढ़ के नजरबाग मंदिर में नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन शुक्रवार से शुरू हो गया है। कथा के पहले दिन महेंद्र सागर तालाब स्थित प्रतापेश्वर मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में कथावाचक बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज कई साधु संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।