मैनपुरी: जिला अस्पताल में "विश्व कैंसर दिवस" के उपलक्ष्य में CMO के निर्देश पर लगाया गया कैंप, मरीजों की गई निशुल्क जांचें।
सोमवार को "विश्व कैंसर दिवस" के उपलक्ष्य में CMO के निर्देश पर जिला अस्पताल में कैंप लगाया गया। हालांकि "विश्व कैंसर दिवस" 4 फरवरी को मनाया जाता है। लेकिन मैनपुरी में बरसात होने के कारण कैंप नही लगाया गया था। वहीं सोमवार को जिला अस्पताल में कैंप लगाया है। जिसमे आने वाले मरीजों की निशुल्क बीपी, शुगर, थायराइड व अन्य जांचें कराई गई।