बांका: मोहर्रम जुलूस में सभापति ने दिखाई लाठी कला, बांका में गूंजा भाईचारे का संदेश
Banka, Banka | Jun 26, 2026 मोहर्रम पर्व के अवसर पर शहर में निकले ताजिया जुलूस के दौरान आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का अनूठा दृश्य देखने को मिला।शुक्रवार की सुबह 8 बजे नगर परिषद के सभापति बालमुकुंद सिंहा ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। शिवाजी चौक पर उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ पारंपरिक लाठी खेल में हिस्सा लिया और अपने करतब से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।