संतकबीरनगर के पटवरिया गांव में नाली टूटने से जलभराव की समस्या बढ़ गई है। ग्राम प्रधान सुहेल अहमद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर नाली के पुनर्निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था जल्द करने की मांग की है। मच्छर और बीमारियों का खतरा बढ़ा है।