चूरू: रेलवे स्टेशन के पास से संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया, चोरी की फिराक में घूमने का आरोप
Churu, Churu | Apr 8, 2026 चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक मोटरसाइकिल चोरी की फिराक में घूम रहा था और खड़ी गाड़ियों की टोह ले रहा था। गिरफ्तार आरोपी युवक को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।