लखनपुर: ग्राम सरगवा में कोल्ड ड्रिंक लोड मिनी ट्रक सड़क पर पलटा, अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग बाधित, पुलिस को दी गई सूचना
सरगुजा जिले के अंबिकापुर प्रतापपुर मुख्य मार्ग के ग्राम सरगवा में मंगलवार की शाम कोल्ड ड्रिंक लोड मिनी ट्रक टायर के फटने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। मिनी ट्रक के सड़क पर पलटने से अंबिकापुर प्रतापपुर मुख्य मार्ग बाधित हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सड़क दुर्घटना में मिनी ट्रक चालक को मामूली चोटे आई हैं।