मढ़ौरा: अंवारी से चार साल पहले लापता हुए किशोर को पुलिस ने हिमाचल से किया बरामद
Marhaura, Saran | Jun 21, 2026 थानाक्षेत्र के अंवारी से चार साल पहले लापता हुए एक किशोर को स्थानीय पुलिस ने हिमाचल से बरामद किया है और न्यायलय में किशोर का बयान दर्ज कराया गया। रविवार की सुबह आठ बजे पुलिस ने जानकारी दिया कि थानाकांड संख्या 148 / 22 के अपहरण मामले में गायब हुए किशोर अंवारी निवासी इरसाद आलम के पुत्र साहिद आलम को हिमाचल से सकुशल बरामद कर लिया गया है और न्यायलय भेजा गया है।