बाराहाट: चचरा में महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ, विधायक ने किया मंच का उद्घाटन, हवन कुंड में अग्नि प्रज्ज्वलित कर शुरू हुआ आयोजन
Barahat, Banka | Apr 7, 2026 बाराहाट प्रखंड अंतर्गत चचरा गांव में आयोजित एकादश दिवसीय महारुद्र यज्ञ का विधिवत शुभारंभ मंगलवार को हवन कुंड में अग्नि प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामनारायण मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और यज्ञ देवता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।