सिंगरौली: कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा पर करणी सेना का आरोप, क्षत्रिय समाज के लिए की आपत्तिजनक टिप्पणी, कार्रवाई की मांग
सिंगरौली जिले में कांग्रेस नेता और प्रदेश प्रवक्ता भास्कर मिश्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर करणी सेना ने मंगलवार को नवानगर थाने में प्रदर्शन किया। इस दौरान करणी सेवा के पचास से अधिक कार्यकर्ता थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए शिकायत दर्ज कराई।करणी सेना का आरोप है कि मिश्रा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर क्षत्रिय समाज के लिए आपत्तिजनक टिप्पण