सिंगरौली: गोरबी पुलिस ने सिंगरौली-बरगवां मार्ग दुरुस्त करा राहगीरों को दी राहत
सिंगरौली गोरबी मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बने गहरे और जानलेवा गड्ढों को लेकर प्रकाशित खबर का असर आखिरकार दिखा। प्रशासन और एनसीएल प्रबंधन द्वारा जिम्मेदारी न निभाए जाने के बावजूद सिंगरौली पुलिस ने एक बार फिर जनहित में अग्रणी भूमिका निभाते हुए सिंगरौली–बरगवां मार्ग को दुरुस्त करवाया। मोरवा को बरगवां से जोड़ने वाले इस अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग पर लगातार पानी बहने