सिंगरौली: मोरवा के बायोफ्यूल प्लांट में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका
मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ताली स्थित बायोफ्यूल प्लांट में मंगलवार दोपहर अचानक आग भड़क उठी। आग की शुरुआत प्लांट परिसर में खुले में पड़े पुआल से हुई, जिसने देखते ही देखते पास स्थित प्लांट को भी अपनी चपेट में ले लिया।जानकारी के अनुसार मोरवा निवासी सुरेंद्र जैन द्वारा संचालित आरएजे बायो फ्यूल प्लांट में पुआल, धान के भूसे सहित अन्य सामग्री से बायोफ्यूल तैयार