सिंगरौली: खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2025-26 का 11 जनवरी से होगा आयोजन, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
मध्यप्रदेश के युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए "खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2025–26" का आयोजन किया जा रहा है। यह बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेल संघों के सहयोग से आयोजित होगी। प्रतियोगिता का मार्गदर्शन जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के नोडल अधिकारी श्री मनीष खत्री एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा किया जाएगा।