कामां: कामवन में भक्ति भाव से सम्पन्न हुई 21 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, हवन-यज्ञ के साथ हुआ भव्य समापन
कामवन में गोपीनाथ मंदिर पर 21 दिन तक कथा वाचक पूज्य जग्य नारायण दास जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और मानव जीवन के मूल्यों का रसपान कराया। गुरुवार को शाम 5 बजे तक विधिवत हवन-यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ।पूरे कामवन क्षेत्र में इस आयोजन ने धार्मिक चेतना, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश दिया।