बड़ागांव धसान: बुड़ेरा: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बुडे़रा पुलिस ने नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना बुडे़रा में एक नाबालिक बालिका की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध घर में घुसकर छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई पुलिस टीम द्वारा आरोपी जितेंद्र अहिरवार निवासी बुडे़रा पर वैधानिक कार्रवाई की गई।