घाघरा: एस एस हाइ स्कूल के पास नाली जाम होने से सड़क पर जलजमाव, लोग परेशान
Ghaghra, Gumla | May 2, 2026 घाघरा स्थित एस एस हाई स्कूल के समीप अचानक हुए बारिश के कारण पानी जमा होने से स्थानीय लोगों और स्कूली छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे बनी नालियां जाम हो जाने के कारण जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे पानी मुख्य मार्ग पर ही ठहर जा रहा है।इस समस्या के चलते राहगीरों और छात्रों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है,