छोटी सरवन: दानपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को सट्टा पर्ची काटते हुए दानपुर थाना पुलिस ने डिटेन किया
दानपुर थाना पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान एक व्यक्ति को रंगे हाथों सट्टा पर्ची काटते हुए पकड़ा गया। आरोपी की पहचान राजुलाल पुत्र शंकरलाल यादव निवासी कुंडल के रूप में हुई है, जिसके बाद मौके से आरोपी को डिटेन किया गया। दानपुर थानाधिकारी लक्ष्मीचंद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशानुसार जिले में जुआ और सट्टे पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।