बांसडीह: शिवपुर ग्राम सभा के उत्तर टोला में आग लगने के बाद विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने पीड़ितों से मिलकर दी राहत सामग्री
सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर ग्राम सभा के उत्तर टोला में अज्ञात कारणों से आग लगने के बाद 362 बांसडीह विधानसभा से भाजपा विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें आर्थिक मदद दी। मंगलवार के दिन विश्राम सिंह ने कहा कि यह बहुत ही हृदय विधायक घटना है। इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं।