सूरजपुर: सूरजपुर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, 25 हजार से अधिक चालकों पर की गई कार्रवाई
जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सूरजपुर पुलिस लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर वर्ष 2026 में अब तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25,369 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन मामलों में पुलिस ने कुल 86 लाख 65 हजार 200 रुपये का समन शुल्क वसूला