बरौली: देवापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर महिला को पड़ोस के लोगों ने पीटा, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार को पड़ोस के लोगों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना में जख्मी महिला हुस्न आरा खातून को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं मारपीट के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।