बरौली: माधोपुर ओपी प्रभारी ने चौकीदारों के साथ की बैठक, जेल से बाहर निकल रहे बदमाशों पर नजर रखने के दिए निर्देश
बरौली थाने के सहायक माधोपुर ओपी में रविवार को ओपी प्रभारी ने चौकीदारों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि जेल से बाहर निकलने वाले बदमाशों पर नजर रखें। साथ ही शराब तस्करी करने वाले तस्करों की सूची बनाकर उपलब्ध कराएं।