औरैया: नरायनपुर में हवाई फायरिंग से फैली दहशत, पुरानी रंजिश में युवक ने चलाई गोली, मोहल्ले में मची दहशत, पुलिस जांच में जुटी
शहर के मोहल्ला नारायनपुर में रविवार शाम करीब 6 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक ने सरेराह तमंचा लहराते हुए हवाई फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला करीब दो महीने पुराने सड़क हादसे से जुड़ा सामने आय