सतना जिले के बरौंधा थाना परिसर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक महिला आरक्षक अपने रेंजर पति के शासकीय आवास का ताला तोड़ने की अनुमति मांगने थाने पहुंच गई। बताया जा रहा है कि महिला आरक्षक और उसके पति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा हैं। बीते दो दिनों पहले दोनों का विवाद रीवा व सतना जिले मे चर्चा का केंद्र बना था।