मेरठ: मेरठ में फर्जी मेडिकल दस्तावेज लगाकर छुट्टी लेने वाली महिला कांस्टेबल पर हुआ मुकदमा, अधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई
Meerut, Meerut | Jun 18, 2026 मेरठ में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के बाद बीमारी का हवाला देकर छुट्टी लेने वाली महिला कांस्टेबल के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। जांच में उसके द्वारा प्रस्तुत किए गए मेडिकल दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।