लाडपुरा: कोटा के तलवंडी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में कैद हुए तीन बदमाश, पुलिस जांच में जुटी
Ladpura, Kota | Jun 19, 2026 शहर के तलवंडी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 71 स्थित सेक्टर-2 में गुरुवार अल सुबह बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। तीन अज्ञात बदमाश एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और घर के बाहर खड़ी बाइक को कुछ ही सेकंड में चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तलवंडी निवासी हनुमान गर्ग ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल रोज की तरह घर के बाहर खड़ी