बखिरा में मुहर्रम पर्व को शांति और सुरक्षा के साथ मनाने के लिए ताजिया की ऊंचाई 12 फीट तक सीमित की गई है। जुलूस में हथियार व आग्नेयास्त्र के प्रदर्शन पर पूर्ण रोक लगाई गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।