फूलपुुर: पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से मकान कब्जाने के आरोपी को दबोचा
बहरिया पुलिस ने मकान कब्जाने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, मारपीट और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे इमरान अहमद उर्फ गुलजार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को शुक्रवार को बाबूगंज तिराहे के पास से पकड़ा गया। उसके खिलाफ बहरिया समेत विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले की जानकारी शुक्रवार लगभग 5 बजे मिली।