घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में झामुमो गठबंधन दल के प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन की 38,524 मतों से मिली जीत पर चाकुलिया प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। चुनाव के परिणाम आते ही झामुमो कार्यकर्ता प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय और प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा के नेतृत्व में पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पहुंचकर जीत का जश्न मनाया।