गुण्डरदेही: गुण्डरदेही व्यवहार न्यायालय में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन, चैक बाउंस, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद सहित कई मामलों का निपटारा
गुण्डरदेही व्यवहार न्यायालय में आज शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन का किया गया, जिसमे चैक बाउंस, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद मोटर दुर्घटना, सहित अनेको मामलो का निपटारा किया गया, नेशनल लोक अदालत मुख्य रूप से अदालतों में लंबित मुकदमों के बोझ को कम करने, आपसी सहमति से त्वरित न्याय दिलाने और बिना किसी खर्च के विवादों को सुलझाने के लिए आयोजित की जाती है। यह एक वैकल्पिक विवाद निवारण मंच है, जो 'सुनाई नहीं, सुलह' के सिद्धांत पर काम करता है।