शामली: शामली के मलकपुर निवासी मजदूर ने ठेकेदार पर मजदूरी न देने का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत
Shamli, Shamli | Apr 22, 2026 बुधवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के गांव मलकपुर निवासी मजदूर कौशर ने एक ठेकेदार पर नाला निर्माण की मजदूरी नही देने का आरोप लगाया है। शिकायकर्ता ने बताया कि उसने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत की है, क्योंकि मजदूरी के पैसे मांगने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। न्याय की गुहार लगाई गई है।