नौगांव: झांसी-खजुराहो फोरलेन किनारे करारागंज के खेत में मिली अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, मृतक की पहचान
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखा और तत्काल इसकी सूचना अलीपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से लापता