बीकानेर: मुक्ता प्रसाद नगर पुलिस ने कानासर रोड पर चकगर्बी में चेकिंग के दौरान 31.50 KG डोडा पोस्त के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ सहित एक जने को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह के अनुसार कानासर रोड पर चकगर्बी में चैकिंग के दौरान कोलायत के नया गांव निवासी 21 वर्षीय राहुल सिंह को पकड़ा है। जिससे 31.50 किलो डोडा पोस्त जब्त की है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार,आदि शामिल थे।