बीकानेर: बड़ा बाजार में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में गुरुवार सुबह 11.30 बजे युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। साथ ही एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्था की मदद से मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक ध्रुव शर्मा है।