हुज़ूर: भोपाल जिला पंचायत CEO को 7 दिन की चेतावनी,उपाध्यक्ष और सदस्यों ने नहीं दिए इस्तीफे
Huzur, Bhopal | Jun 21, 2024 भोपाल जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह के विरुद्ध लामबंद हुए उपाध्यक्ष और सदस्यों के आज सुर बदल गए। सीईओ को 7 दिन की चेतावनी दी है। कहा- सीईओ ने निर्माण कार्य कराने और परिषद की मीटिंग कराने का आश्वासन दिया है। इसलिए इस्तीफा देने की बात टाल दी है।यदि सात दिन बाद भी निर्माण कार्यों को लेकर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी तो आंदोलन करेंगे ।