नकुड: गंगोह क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें हुईं तबाह
*गंगोह। क्षेत्र में हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। टमाटर, कद्दू, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, मूली, मक्का और धान जैसी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। खेतों में खड़ी और तैयार फसलें पूरी तरह चौपट हो गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है*