शिवपुरी नगर: आईटीबीपी दूरसंचार वाहिनी में पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन, 47 नौनिहालों को पिलाया गया सुरक्षा कवच
शिवपुरी स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की दूरसंचार वाहिनी परिसर में आज रविवार की सुबह करीब 10 बजे देशव्यापी पल्स पोलियो अभियान के तहत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उप महानिरीक्षक राजीव लोचन शुक्ल की विशेष पहल और दूरदर्शी मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बल के परिवारों के नौनिहालों को पोलियो मुक्त भारत के सपने के साथ जोड़ना था।