औरैया: ककोर मुख्यालय पर जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने शीत लहर से बचाव के लिए लोगों से की अपील
ककोर मुख्यालय पर जिला अधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी में शीतलहर से बचाव करने की लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति सर्दी के चलते घरों से बाहर न निकले एवं बच्चों को भी बाहर न खेलने दे। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर गर्म कंबल एवं कपड़ों का वितरण प्रशासन एवं समाजसेवी संगठनों द्वारा किया जा रहा है।