देवसर: "आपका थाना आपके गांव" विशेष अभियान के तहत ग्राम शिवपुर में जमीन संबंधी समस्या का समाधान कर जमीन कराई गई सुपुर्द
पुलिस चौकी बगदरा के ग्राम शिवपुर में आवेदक किरण सिंह पति विनोद सिंह एवं ताराचंद गुप्ता पिता बबऊ गुप्ता के बीच जमीन विवाद था। आवेदक द्वारा बेदखल आदेश कराया गया। जिसपर नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी एवं थाना गढ़वा तथा चितरंगी के स्टाफ द्वारा अनावेदक को बेदखल कर आवेदक को जमीन सुपुर्द किया गया।