देवसर: दो मोटरसाइकिलों में सीधी भिड़ंत, एक अधेड़ की मौत, पॉच युवक घायल, एनएच 39 भलुगढ़ की घटना
बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम भलुगढ़ गांव के एनएच 39 में बीती देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने हुई भिड़ंत में एक अधेड़ व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि पॉच लोग घायल है। दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बीती देर रात सीधी-सिंगरौली निर्माणाधीन एनएच 39 के भलुगढ़ में दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर हुई।