देवसर: व्हीसी के माध्यम से राजस्व महाअभियान 2.0 की कलेक्टर ने समीक्षा, प्रकरणों के निराकरण समय सीमा पर करना तय करें-कलेक्टर
राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जो समय सीमा तय की गई है उसमें ही प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें इस आशय के निर्देश कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने राजस्व महाअभियान 2.0 की कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के द्वारान दिए। हर दिन के कार्यों के समीक्षा से प्रतिदिन निर्धारित होगी सभी राजस्व अधिकारियों की रैंकिंग। रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा पुरस्कृत।