मांगरौल: हाड़ौती माली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन सीसवाली में सम्पन्न, 23 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
Mangrol, Baran | May 11, 2025 हाड़ौती माली समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन सीसवाली के अध्यक्ष घनश्याम सैनी व महासचिव चंद्रप्रकाश सुमन ने रविवार शाम 8 बजे बताया कि हाड़ौती माली समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ। महिला बाल विकास के कर्मचारियों ने सभी दूल्हा दुल्हन के डॉक्यूमेंट चेक किये। जिसमे सभी बालिग़ थे।सम्मेलन सुन्दर टेन्ट ,पांडाल व लाइटो से सुसज्जित था।