मांगरौल: विधायक कंवरलाल मीणा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 20 साल पहले एसडीएम पर तान दी थी पिस्टल
Mangrol, Baran | May 11, 2025 एसडीएम पर पिस्तौल तानने और सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के मामले में अंता मांगरोल भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा के खिलाफ ट्रायल कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कंवरलाल मीणा की विशेष याचिका एसएलपी को खारिज कर दिया था उन्हें दो सप्ताह में सरेंडर करने के आदेश दिए थे।