पीपलदा: भारतीय किसान संघ ने नहरी पानी व खाद की किल्लत को लेकर उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन, SH-70 जाम करने की दी चेतावनी
Pipalda, Kota | Nov 12, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र में नहरी पानी एवं DAP खाद की भारी किल्लत को देखते हुए मंगलवार दोपहर 2 बजे भारतीय किसान संघ ने उपखंड कार्यालय पर पर प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष हुकमचन्द मीणा के नेतृत्व में किसान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को दिया।