फरेंदा: फरेंदा क्षेत्र के त्रिमुहानी पुल घाट पर लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
फरेंदा ब्लॉक स्थित रोहिन नदी के त्रिमुहानी पुल घाट पर बुधवार को विभिन्न गांवों की समितियों ने गाजे-बाजे के साथ मां लक्ष्मी, गणेश और सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। दोपहर तीन बजे तक नौ समितियों ने विधि-विधान से विसर्जन संपन्न कराया। मौके पर पुलिस कर्मी, आपदा मित्र और समाजसेवक सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।