बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने अनुसूचित जनजाति बस्ती में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने महिलाओं को मिष्ठान और मोमबत्तियाँ, जबकि बच्चों को फुलझड़ियाँ व पटाखे वितरित किए। थानाध्यक्ष ने हमराहियों संग मोमबत्तियाँ जलाकर खुशियाँ साझा कीं।