फरेंदा: फरेन्दा में तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, युवक गंभीर रूप से घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
फरेन्दा तहसील चौराहे के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। हादसे में 18 वर्षीय युवक अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे बनकटी सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे में था। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर जांच शुरू कर