मैरवा: धरनी छापर चेक पोस्ट से भारी मात्रा में शराब के साथ तीन तस्कर हुए गिरफ्तार।
Mairwa, Siwan | Feb 8, 2024 धरनी छापर चेक पोस्ट से पुलिस ने एक कर से भारी मात्रा में शराब के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना लगी थी कि उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में शराब बिहार में आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने वाहन जांच तेज कर दिया और शराब से लदी कार को जब्त कर लिया। ₹300000 के मूल्य का शराब बरामद हुआ है।