जोशियाड़ा: सीएम धामी ने कहा, रोड कनेक्टीविटी को प्राथमिकता के आधार पर जल्द करें सुचारू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर जनपद में चल रहे आपदा राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा कंट्रोल रूम से वीसी के माध्यम से मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की। बैठक में सीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत अभियानों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।