जोशियाड़ा: सीएम धामी ने हेली रेस्क्यू ऑपरेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए दिए निर्देश
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में NDRF, SDRF और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर धराली क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही आज सुबह से प्रभावित क्षेत्रों में शुरू हुए हेली रेस्क्यू ऑपरेशन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने सडक, संचार और बिजली की शीघ्र बहाली के निर्देश दिए।