जोशियाड़ा: गंगा नदी किनारे फंसे दो महात्माओं को सौरभ फाउंडेशन के सदस्यों ने सुरक्षित निकाला
लक्षेश्वर के सामने मांडो ग्रामसभा से आगे लमथनी के पास दो महात्माओं के पानी के बीच फसने की सूचना अध्यक्ष सौरभ फाउंडेशन आकाश भट्ट को मिली। जिसके उपरांत सदस्य सौरभ फाउंडेशन श्रीश्म बलूनी अपने साथियों हरीश भट्ट,अमित बलूनी के साथ महात्माओं के रेस्क्यू के लिए गए। और उन्होंने यह रेस्क्यू पुलिस टीम के साथ किया। जिसमें महात्माओं को गंगा नदी के किनारे निकाला गया।