जोशियाड़ा: खीर गंगा नदी में आए जलजले से धराली का ऐतिहासिक एवं पौराणिक कल्प केदार मंदिर मलबे की चपेट में आया
बुधवार शाम चार बजे मंदिर समिति के सचिव संजय पंवार ने मलबे दबे ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के ईतिहास की जानकारी दी। खीर गंगा नदी में आए सैलाब से धराली बाजार भी पूरी तरह से तहस नहस हो गया है। सैलाब की चपेट में भगवान शिव का अति प्राचीन कल्प केदार मंदिर भी आ गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह मंदिर बेहद प्राचीन है।